यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव : यूपीडा से नरेंद्र भूषण की छुट्टी, मनोज कुमार सिंह सीईओ बने, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के हैं चेयरमैन

Tricity Today | मनोज कुमार सिंह और नरेंद्र भूषण



Lucknow News : उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के टॉप ब्यूरोक्रेसी में बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट ऑथोरिटी (यूपीडा) से नरेंद्र भूषण की छुट्टी कर दी गयी है। राज्य के टॉप आईएएस अफसरों में शामिल मनोज कुमार सिंह को यूपीडा का सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार से एक के बाद एक नई बड़ी जिम्मेदारी मिल रही हैं। सीएम योगी के विश्वासपात्र अफसरों में मनोज कुमार शामिल हैं। मनोज कुमार वर्तमान में नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने चेयरमैन का चार्ज संभाल रहे हैं। इससे पहले दो बार गौतमबुद्ध नगर में पोस्ट रह चुके हैं। सबसे पहले बतौर जिलाधिकारी काम किया है। इसके बाद ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रहे हैं। हालांकि, यह दोनों नियुक्तियां छोटे-छोटे कार्यकाल की रही हैं।

सरकार में निभा रहे कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
राज्य मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 1989 बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह को यूपीडा का सीईओ नियुक्त किया गया है। वह प्राधिकरण से जुड़े नीतिगत निर्णय लेंगे। आपको बता दें कि मनोज कुमार सिंह के पास उत्तर प्रदेश शासन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। वह राज्य के कृषि उत्पादन आयुक्त हैं। राज्य के औद्योगिक विकास आयुक्त भी हैं। पंचायतराज विभाग व हॉर्टिकल्चर एंड फूड प्रोसेसिंग डिपार्टमेंट के अपर मुख्य सचिव हैं। मनोज कुमार सिंह के पास यूपी कृषि विविधीकरण परियोजना और पिकअप की भी जिम्मेदारियां हैं।

गौतमबुद्ध नगर में दो बार रहे चुके हैं पोस्ट
मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची शहर के निवासी हैं। वर्ष 1989 बैच के उत्तर प्रदेश के अंडर में आईएएस अफसर हैं। वह गौतमबुद्ध नगर में पहली बार बतौर जिलाधिकारी 2 दिसंबर 1997 से 10 अप्रैल 1998 तक तैनात रहे। इसके बाद दूसरी तैनाती ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में हुई। तब 25 अप्रैल 2010 से 5 जुलाई 2010 छोटे कार्यकाल में काम किया।

नरेंद्र भूषण को यूपीडा से हटाया गया
वर्ष 1992 बैच के आईएएस अधिकारी नरेंद्र भूषण को यूपीडा से हटाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र भूषण यूपीडा के कामकाज को वांछित गति नहीं दे रहे पा रहे थे। नरेंद्र भूषण करीब चार साल तक ग्रेटर नोएडा के सीईओ रहे थे। ग्रेटर नोएडा से उन्हें लोक निर्माण विभाग का प्रमुख सचिव बनाकर भेजा गया था। फिर पीडब्ल्यूडी से हटाकर औद्योगिक विकास विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया। साथ में यूपीडा का सीईओ बनाया गया। आपको बता दें कि यूपीडा ने उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का निर्माण किया है। इन एक्सप्रेसवे पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलप करने की जिम्मेदारी यूपीडा की है।

अन्य खबरें