बागपत : नरेश टिकैत ने कहा- पहले किसान और अब जवान को बर्बाद कर रही सरकार, वापस लेना होगा फैसला

Tricity Today | Nireshesh Tikait



Baghpat News : सोमवार को बागपत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेना में चार वर्ष की नौकरी करना, सरकार ने यह एक भद्दा मजाक किया है। इसके परिणाम अच्छे नहीं होगें। यह युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। सरकार ने पहले किसान को बर्बाद करने की साजिश रची। अब नौजवान को बर्बाद कर रही है, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। सरकार को यह फैसला भी वापस लेना पड़ेगा।"

युवाओं के साथ किया जा रहा भद्दा मजाक 
सोमवार को दोघट कस्बे में भाकियू कार्यकर्ता राजेंद्र चौधरी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की गयी। वार्ता के दौरान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने सेना की नौकरी के साथ छेड़छाड़ करके अच्छा कदम नहीं उठाया है। यह युवाओं के साथ एक भद्दा मजाक किया जा रहा है। पहले किसानों के साथ न्याय नहीं किया। जिसके लिए 13 माह किसान धरना देकर बैठे रहे। अब सेना भर्ती में चार वर्ष की सेवा करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 

यह युवाओं के हित में नहीं है 
उन्होंने कहा कि चार वर्ष में जवान हथियार चलाना और सेना के सही तौर-तरीके सीखता था। अब चार वर्ष बाद घर वापस आ जायेगा। लाल बहादुर शास्त्री ने नारा दिया, 'जय जवान, जय किसान', वह राष्ट्र हित में रहा है, लेकिन इस पर सरकार की मंशा ठीक नहीं है। पहले किसानों के साथ और अब जवानों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। युवाओं को आंदोलन के लिए सड़कों पर आना पड़ा। सरकार को यह निर्णय वापस लेना चाहिए। यह फैसला युवाओं के हित में नहीं है।

अन्य खबरें