Uttar Pradesh : आईपीएस राज कुमार विश्वकर्मा होंगे यूपी के कार्यवाहक डीजीपी, 60 दिनों बाद होंगे रिटायर

Google Image | IPS Raj Kumar Vishwakarma



Uttar Pradesh News : वर्ष 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी आरके विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश पुलिस का कार्यवाहक डीजीपी बनाया जा रहा है। वर्तमान में बीजेपी डॉ.देवेंद्र सिंह चौहान आज 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के डीजीपी की कमान राम कुमार विश्वकर्मा संभालेंगे। हालांकि 2 महीने बाद वह रिटायर हो जाएंगे।

डीएस चौहान का कार्यकाल पूरा हुआ
मिली जानकारी के मुताबिक बीते 12 मई 2022 को उत्तर प्रदेश के डीजीपी पद पर नियुक्त हुए डीएस चौहान का कार्यकाल पूरा हो चुका है। जिसकी वजह से वह रिटायर हो रहे हैं। अब राम कुमार विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश का करी बाहर डीजीपी बनाया जा रहा है।

कौन है आरके विश्वकर्मा
कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के रूप में आगे काम करने वाले राजकुमार विश्वकर्मा ईमानदार और साफ छवि के हैं। वह 15 फरवरी 2022 से डीजे इंटेलिजेंस के पद पर कार्यरत है। फिलहाल में है पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। आरके विश्वकर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश में स्थित जौनपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपनी सरकारी सेवाएं दी हैं।

अन्य खबरें