Google Image | किसान मोर्चा के नए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी
Uttar Pradesh News: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) संगठन स्तर पर बड़े फेरबदल कर रही है। नई नियुक्तियां की जा रही हैं। आज भाजपा के प्रदेश के किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है। हालांकि इसमें गौतमबुध नगर और गाजियाबाद के किसान नेताओं को मौका नहीं मिला है। जबकि मेरठ से दो प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए हैं। हालांकि लिस्ट में पूरे प्रदेश के नेताओं को मौका देने की कोशिश हुई है।
बागपत से सत्येंद्र तुगाना को मिली नियुक्ति
इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मुजफ्फरनगर से रामकुमार सेहरावत, महोबा से शिवशंकर सिंह, झांसी से श्याम बिहारी, मेरठ से रणवीर राणा और संजय त्यागी, फर्रुखाबाद से बीके गंगवार, देवरिया से बंधु उपेंद्र नाथ सिंह और मथुरा से चौधरी हीरा सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश महामंत्री के पद पर आजमगढ़ से घनश्याम पटेल, बाराबंकी के रामबाबू द्विवेदी और बागपत से सत्येंद्र तुगाना को नियुक्त किया गया है। प्रदेश मंत्री के पद पर सहारनपुर से पदम सिंह ढायकी, फिरोजाबाद से सत्यपाल सिंह राजपूत, लखनऊ से रामनिवास यादव, बाराबंकी से सिद्धार्थ अवस्थी, कुशीनगर से विजय गौड़, प्रयागराज के सुरेश मौर्य, गाजीपुर से बृजनंदन सिंह और झांसी से कप्तान सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
गौरव मिश्रा को मिला पद
प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर गाजीपुर के विजय यादव को नियुक्ति दी गई है। जबकि प्रदेश कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी लखनऊ के आचार्य कुशमणि को सौंपी गई है। अतुल सिंह को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वह लखनऊ के हैं। वाराणसी के गौरव मिश्रा को प्रदेश सोशल मीडिया का दायित्व दिया गया है। रायबरेली के अभय सिंह को प्रदेश शोध विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। उनसे पूरी ईमानदारी से दायित्वों का निर्माण करने के लिए कहा है।