यूपी की सबसे बड़ी खबर : मनोज कुमार सिंह बने नए मुख्य सचिव, दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल समाप्त

Tricity Today | मनोज कुमार सिंह



Uttar Pradesh : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। इससे पहले दुर्गा शंकर मिश्र यूपी में मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे। उनके सेवा विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्रालय को पत्र भेजा गया था, लेकिन विस्तार नहीं हो पाया। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल समाप्त करने का निर्णय लिया है। उनके स्थान पर 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह यूपी के अगले मुख्य सचिव बने हैं।

वर्ष 2021 से लगातार मिल रहा था सेवा विस्तार
दुर्गा शंकर मिश्र 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल दिसंबर 2021 में समाप्त हो गया था, लेकिन यूपी में विकास कार्य को देखते हुए उन्हें लगातार सेवा विस्तार मिल रहा था। वह वर्ष 2021 से लगातार अतिरिक्त सेवा पद पर तैनात थे। उनको तीन बार सेवा विस्तार दिया गया, लेकिन अब उन्हें चौथी बार विस्तार नहीं मिला। इसके बाद शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को यूपी के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी है। मनोज कुमार सिंह इस समय उत्तर प्रदेश के काफी विभागों में अहम पद पर तैनात हैं।

मनोज कुमार सिंह के बारे में
इस मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सबसे पहले मैनपुरी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया था। उन्होंने अगस्त 1990 से लेकर मार्च 1991 तक मैनपुरी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया। उसके बाद लगातार उनको अहम जिम्मेदारी मिलती रहीं। इस समय उत्तर प्रदेश के काफी विभागों में वह अहम भूमिका निभा रहे हैं।

दुर्गा शंकर मिश्र के बारे में
वहीं, दुर्गा शंकर मिश्र 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश में स्थित मऊ जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने सबसे पहले वाराणसी में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में जिम्मेदारी निभाई थीं, वह बात 1985 की है। वह योगी आदित्यनाथ के काफी करीब भी अधिकारी माने जाते हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने काफी अहम पदों पर काम किया और उनके नेतृत्व में यूपी के विकास कार्यों में चार चांद लगे।

अन्य खबरें