आगरा में नियमों को नहीं मानते नमाजी : ताज परिसर में ही नमाज पढ़ने लगा मुस्लिम युवक, वीडियो वायरल

Tricity Today | ताज परिसर में ही नमाज पढ़ने लगा पर्यटक, वीडियो वायरल



Agra News : उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित ताज दुनिया के सात अजूबों में शुमार है। ताजमहल को सं​रक्षित किया गया है और इस परिसर में किसी भी धार्मिक गतिविधियों पर पाबंदी लगाई गई है। बावजूद इसके परिसर में अक्सर लोग नमाज अदा करते देखे जाते हैं। ताजा मामला एक पर्यटक का सामने आया है। जुमेरात को वह ताज परिसर के गार्डन में नमाज अदा करने लगा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।  

धार्मिक गतिविधियों पर पाबंदी
गौरतलब है कि ताजमहल में किसी भी धार्मिक गतिविधियों पर पाबंदी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक्ट के अनुसार, किसी भी स्मारक में परंपरागत और प्रचलित गतिविधि के अलावा अन्य कोई काम नहीं हो सकता है। ताजमहल में केवल शुक्रवार या ईद पर ही नमाज हो सकती है। 

पास में खड़ा था सीआईएसएफ का जवान 
गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक गार्डन में नमाज पढ़ रहा है। उसके पास में सीआईएसएफ का जवान भी खड़ा दिखाई दे रहा है। किसी पर्यटक ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर दो वीडियो आए हैं। एक वीडियो चार सेकेंड का है तो दूसरा नौ सेकेंड का है।

अन्य खबरें