यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : अखिलेश यादव का एक और बड़ा ऐलान, सपा सरकार बनने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल, मिलेगा यश भारती सम्मान

Tricity Today | प्रेस कॉन्फ्रेंस



Lucknow News :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से कमर कस चुकी है यही वजह है कि जनता को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए तमाम तरह के वादे और ऐलान भी कर रहे हैं। गुरुवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में यश भारती सम्मान शामिल किए जाएंगे। सरकार बनने पर बहाल होगी पुरानी पेंशन अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली होगी। इसे भी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। पहले सेवानिवृत्त होने पर मासिक पेंशन दी जाती थी। सपा सुप्रिमो ने कहा कि मुझसे लगातार कई संगठन के लोग मिले। उनके द्वारा आंदोलन भी किया गया लेकिन कर्मचारी विरोधी मौजूदा सरकार ने उनकी मांग और आंदोलन पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया। समाजवादी सरकार बनते ही पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। इसके विषय में विशेषज्ञों से भी बातचीत कर ली गयी है।  सपा सरकार बनने पर इन्हें दिया जाएगा सम्मान पत्र उन्होंने कहा कि फिर से यश भारती सम्मान का कार्यक्रम शुरु होगा। इसी के साथ जिला स्तर पर नगर भारती सम्मान भी शुरु किए जाएंगे। समाजसेवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों, नौकरी और योजगारों का सृजन करने वाले कारोबिरायों, डॉक्टर, इंजीनियर आदि लोगों को भी राज्य और नगर स्तर पर यह सम्मान पत्र दिए जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी ने पहले इससे लोगों को सम्मानित करने का काम किया था।

अन्य खबरें