दुखद : 48 साल तक शिक्षक एमएलसी रहे ओमप्रकाश शर्मा का निधन, इतिहास के पन्नों पर नाम दर्ज

Tricity Today | ओमप्रकाश शर्मा



उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ शिक्षक नेता और आठ बार एमएलसी रहे ओमप्रकाश शर्मा का शनिवार की देर शाम निधन हो गया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। वह उत्तर प्रदेश के दिग्गज शिक्षक नेता के रूप में उभरे थे। वह लगातार 48 सालों तक शिक्षक नेता के तौर पर एमएलसी रहे थे। 

एमएलसी ओम प्रकाश शर्मा शिक्षा क्षेत्र में लगातार 1970 से सक्रिय थे। उनका नाम देश के बड़े राजनीतिक और शिक्षक नेताओं में शामिल था। पहली बार वह 1970 में एमएलसी चुने गए थे। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वह लगातार 8 बार एमएलसी पद पर रहे हैं। लेकिन एक महीने पहले हुए चुनाव में एमएलसी ओम प्रकाश शर्मा को हार का मुंह देखना पड़ा था। इस बार शिक्षक एमएलसी भाजपा नेता श्रीचंद शर्मा बने हैं। हार के बाद भी उन्होंने कहा था कि वह हमेशा आजीवन शिक्षकों की सेवा में लगे रहेंगे।

शिक्षक नेता के रूप में ओमप्रकाश शर्मा का नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो चुका है। वह इकलौते की ऐसे नेता थे। जो लगातार 48 साल तक शिक्षक एमएलसी पद पर रहे हैं। उन्होंने एक रिकॉर्ड कायम किया है। जो शायद ही कोई कर पाए। ओमप्रकाश शर्मा ने 37 साल की उम्र में 1970 में पहली बार एमएलसी चुनाव लड़ा था, पहली बार ही वह शिक्षक एमएलसी के पद पर जीत हासिल की थी। 3 दिसंबर 2020 को हुए चुनाव में पहली बार उनको हार का सामना करना पड़ा था।

अन्य खबरें