राजनीतिक वार : प्रियंका गांधी ने बोला हमला, कहा- कटघरे में है योगी सरकार, महिला सुरक्षा पर नीयत में खोट

Google Image | Priyanka Gandhi



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला किया है। बदायूं जिले में एक महिला की बलात्कार के बाद हत्या के मामले को लेकर उन्होंने बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि महिला सुरक्षा पर सरकार की नीयत में खोट है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बदायूं में आंगनवाड़ी सहायिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दबाने का पुलिस पर आरोप लगाया है। पुलिस की कार्रवाई पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार लगातार नाकाम साबित हो रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, ''हाथरस में सरकारी अमले ने शुरुआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया। बदायूं में थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया। महिला सुरक्षा पर उप्र सरकार की नीयत में खोट है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला किया और सवाल किया कि आखिर योगी आदित्यनाथ सरकार कब जागेगी? उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''वीभत्स, जघन्य, मानवता हुई शर्मसार! कितनी और निर्भया? कितनी और हैवानियत? कब जागेगी आदित्यनाथ सरकार? कहां है हमारे सजग पत्रकार?

गौरतलब है कि बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बुधवार को बताया कि गत रविवार को उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गयी 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है और उसके गुप्तांग में चोट के निशान तथा पैर की हड्डी टूटी पाई गई है।

श्रीमती वाड्रा ने कहा, “हाथरस में सरकारी अमले ने शुरुआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया। बदायूं में थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया। महिला सुरक्षा पर उत्तर प्रदेश सरकार की नियत में खोट है।”

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के बदायूं जिले की अघैती की घटना को लेकर छपी खबर को चित्र के साथ पोस्ट किया है जिसमें कहा गया है कि बदमाशों ने आंगनबाड़ी सहायिका के साथ दुष्कर्म कर उसके गुप्तांग में रॉड डाली और जब मामला पुलिस के पास गया तो उसे दबाने का प्रयास किया गया।

कांग्रेस में संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस घटना को वीभत्स बताते हुए कहा, “वीभत्स, जघन्य, मानवता हुई शर्मसार। कितनी और निर्भय। कितनी और हैवानियत। कब जागेगी आदित्यनाथ सरकार। कहां है हमारे सजग पत्रकार।”

अन्य खबरें