दुखद खबर : सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन का निधन, लोहिया अस्पताल में ली अंतिम सांस, डॉक्टरों ने बताया कारण

Tricity Today | अहमद हसन



Lucknow News : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद में नेता सदन अहमद हसन (88) का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वह लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। इससे पहले भी उनको उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सत्र के दौरान 16 दिसंबर को सीने में दर्द की दिक्कत होने के बाद गुरुवार को केजीएमयू के लॉरी कॉडियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। जहां उनसे मिलने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। अहमद हसन सपा की सरकार में स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। अहमद हसन मूल रूप से अम्बेडकर नगर के जलालपुर विधानसभा के रहने वाले थे।

सपा में शोक की लहर
शनिवार तड़के तबीयत अधिक खराब होने के कारण भर्ती कराया गया था। अहमद हसन मुलायम सिंह यादव की हर सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। उनको समाजवादी पार्टी विधान परिषद से ही सदन में लाती थी। पार्टी के थिंक टैंक माने जाने वाले अहमद हसन का विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान समाजवादी पार्टी के लिए भी एक झटका माना जा रहा है। अम्बेडकर नगर के मूल निवासी अहमद हसन अब लखनऊ में ही निवास कर रहे थे। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा अन्य नेताओं ने शोक जताया है।

IPS की नौकरी छोड़ सपा में हुए थे शामिल
आईपीएस अफसर से नेता बने अहमद हसन की पहचान ईमानदार नेता के तौर पर होती है। यही वह वजह है कि पहले वह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खास हुआ करते थे। मुलायम सिंह यादव जब मुख्यमंत्री बने तो अहमद हसन उनके कैबिनेट में मंत्री बने। वहीं जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने तो अहमद हसन उनके साथ भी कैबिनेट मंत्री बने। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन अंसारी 5 बार एमएलसी रह चुके हैं। बता दें कि अहमद हसन ने आईपीएस की नौकरी छोड़ सपा में शामिल हुए थे।

अन्य खबरें