Deoria News : मौका पाते ही स्कूल संचालक का रेप कर देता था स्टाफ, हैवानियत से तंग महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम

Google Image | symbolic Image



Deoria News : पति की नजर में सबसे भरोसेमंद स्टाफ था। लेकिन, पत्नी के साथ अक्सर हैवानियत करता था। वह जब भी अकेली होती, मुंह दबाकर उसका रेप कर देता था। राजनीतिक रसूख का हवाला देकर धमकता भी था। स्कूल संचालक की जिम्मेदारी संभाल रही केरल से आई क्रिश्चियन महिला अपने ही स्टाफ की दरिंदगी बर्दाश्त करने को मजबूर थी। एक वक्त ऐसा आया, जब महिला ने आत्महत्या करने की ठान ली। वहीं से दरिंदगी का सारा राज बाहर आ गया।
 
आइए विस्तार से बताते हैं पूरा मामला
केरल से आए दंपति ने 10 साल पहले तरकुलवा नगर में किराये का मकान लेकर विद्यालय खोला। स्कूल अच्छा चलने लगा तो दंपति ने इसे नजदीक के एक गांव में खुद का भवन बनाकर शिफ्ट कर दिया। पति ने कुशीनगर में विद्यालय की अलग शाखा खोल ली और वहीं रहकर प्रबंधन संभालने लगा। पत्नी को तरकुलवा के विद्यालय की जिम्मेदारी दे दी। वह स्कूल के दूसरे तल पर बेटे के साथ रहती थी। दंपति ने स्थानीय व्यक्ति सुनील गोस्वामी को कामकाज देखने के लिए स्टाफ नियुक्त कर दिया। सुनील स्कूल वाहनों के संचालन के साथ विद्यालय का अन्य कामकाज भी देखता था। मार्च 2023 में महिला का पैर टूट गया था। वह बेड पर पड़ी थी। आरोप है कि महिला के निशक्त होने का फायदा उठाकर सुनील ने उसके साथ पहली बार मुंह दबाकर रेप किया। उसके बाद वह जब भी मौका पता, स्कूल संचालिका के साथ दरिंदगी पर उतारू हो जाता था। बीती दो दिसंबर की सुबह सुनील पांच बजे ही स्कूल पहुंच गया था। ऑफिस में कामकाज निपटा रही महिला को फिर से हवस का शिकार बनाया। उसकी हैवानियत से तंग आकर महिला ने आत्महत्या की ठान ली। वह साड़ी का फंदा लगाकर लटक रही थी, तभी उसका 12 वर्षीय बेटा आ गया। उसने यह बात अपने पिता को बताई। केरल के दंपति ने इसकी शिकायत सुनील के पिता से की तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद थाने पर लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्या कहते हैं सीओ
 सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि केरल की रहने वाली महिला शिक्षिका ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें