Uttar Pradesh : 27 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला, पंचायत चुनाव से पहले बनी खास रणनीति, जानें किसे कहां नई तैनाती मिली है

Tricity Today | 27 अधिकारियों का हुआ तबादला



उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 अपर पुलिस अधीक्षक का ट्रांसफर कर दिया है। हालांकि इसमें से ज्यादातर अधिकारी पूर्वी उत्तर प्रदेश से ही जुड़े हैं और उनकी नई तैनाती भी पूर्वी यूपी में हुई है। पंचायत चुनाव से पहले एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के तबादले के कई मायने निकाले जा रहे हैं। सभी अधिकारियों को उनकी नई पोस्टिंग के बारे में जानकारी दे दी गई है। सभी को तत्काल प्रभाव से नए स्थानों पर ज्वॉइन करने के लिए कहा गया है। 



राजेश कुमार सोनकर को देवरिया का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वह आगरा में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) के तौर पर तैनात थे। डॉ अरविंद कुमार को अलीगढ़ से हटाकर कन्नौज का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। दयाराम को चंदौली में नई पोस्टिंग दी गई है। फिलहाल वह अमेठी में तैनात हैं। राम सेवक गौतम को अपर पुलिस आयुक्त (यातायात) गोरखपुर में नई तैनाती दी गई है। पहले वह बाराबंकी (उत्तरी) में अपनी सेवाएं दे रहे थे। प्रेम चंद को चंदौली से हटाकर विशेष जांच मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। फिरोजाबाद (ग्रामीण) अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तृतीय को सहारनपुर (नगर) का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 



 

अन्य खबरें