रामपुर से बड़ी खबर : बहुचर्चित कारतूस घोटाले में 13 साल बाद आया फैसला, सभी 24 गुनहगार, कल होगी सजा

Google Image | Symbolic Image



Rampur News : उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित कारतूस घोटाले में गुरुवार को कोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट ने इस मामले में आरोपी सभी 24 लोगों को दोषी करार दिया है। इन्हें शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी। इनमें से मुख्य आरोपी यशोदानंद की मृत्यु हो चुकी है।

एसटीएफ ने साल 2010 में किया था घोटाले का राजफाश
यूपी के चर्चित कारतूस घोटाले में 13 साल बाद गुरुवार को फैसला आ गया। मामले में सभी 24 आरोपितों पर दोष सिद्ध हो गया है। इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में ​ले लिया गया है। मामले में शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी। एसटीएफ लखनऊ की टीम ने 29 अप्रैल, 2010 को पीएसी से सेवानिवृत्त दारोगा यशोदा नंद को गिरफ्तार कर घोटाले का राजफाश किया था। उसके साथ सीआरपीएफ के जवान विनोद पासवान और विनेश कुमार भी पकड़े गए थे।

नक्सली इलाके में करते थे कारतूस की सप्लाई
इस मामले में विभिन्न जिलों के 22 आर्मर सहित अन्य पुलिसकर्मी भी आरोपी हैं। इनके कब्जे से 1.76 लाख रुपये, ढाई क्विंटल खोखा कारतूस और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए थे। वर्तमान में सभी जमानत पर हैं। मुख्य आरोपी यशोदानंद की मृत्यु हो चुकी है। ये लोग नक्सली क्षेत्र में कारतूस की सप्लाई करते थे। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट के न्यायालय में चल रही है।

अन्य खबरें