Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, जानिए आने वाले समय में आपके शहर का हाल

Google Image | symbolic



Delhi News : दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते दो दिनों से गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था।  लेकिन शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश भी हुई। हवा के साथ हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 

अचानक बदला मौसम 
शुक्रवार सुबह अंधेरा छा गया था और बारिश होने लगी थी। हालांकि दोपहर को धूप निकल आई और उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग ने शनिवार के साथ ही रविवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं 19 से 21 सितंबर तक बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट 
मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह बारिश होने की संभावना जताई थी। इस दौरान 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान था। अनुमान के अनुसार, सुबह सात बजे से कहीं तेज तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश हुई। 

शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश भी 
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8:30 बजे तक 004.1 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 000.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मयूर विहार में अधिकतम तापमान 30.4, पूसा में 33.7 डिग्री, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

अन्य खबरें