Noida - NCR Weather Update : बारिश से मौसम सुहाना, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी, जाम और जलभराव से बढ़ी मुसीबत

Google Images | Symbolic Image



Delhi-NCR News : दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को भी भारी बारिश हुई। इसके बाद कई जगहों पर जलभराव हो गया है। ऐसे में ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में और बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली जाने वाले संभल कर
विभाग का कहना है कि बारिश के कारण वाहन दुर्घटना की संभावना बढ़ सकती है और निचले इलाकों व सड़कों पर पानी जमा हो सकता है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। सुबह 8.30 बजे तक सफदरजंग में 16.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि लोधी रोड में 15.8 मिमी, पालम में 6.9 मिमी, आयानगर में 6.4 मिमी और रिज व दिल्ली विश्वविद्यालय में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद जलभराव होने से कई जगहों पर भारी जाम की आशंका है, इसलिए दिल्ली की ओर जाने वाले सावधानी बरतें।

कैसा होगा आने वाले दिनों का तापमान
बुधवार को अधिकतम तापमान 44.81 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 35.99 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.48 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 35.33 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34.59 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की सेमध्यम बारिश हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45.53 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 38.05 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

मौसम विभाग ने एक्स पर किया सूचित
मौसम विभाग ने एक्स पर लिखा, 'दिल्ली (दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, विवेक विहार, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, सफदरजंग, लोधी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद), एनसीआर (हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम) में भी हल्की बारिश हो सकती है।

अन्य खबरें