गाजियाबाद में एक्सप्रेसवे पर दौड़ी मौत : ट्रक ने कैंटर में मारी टक्कर, तीन महिलाओं समेत 4 की मौत और 24 घायल

गाजियाबाद | 4 महीना पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | घटनास्थल की फोटो



Ghaziabad News : गाजियाबाद में मुरादनगर क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने कैंटर में मारी टक्कर मार दी। घटना में टैंकर पलट गया। उसमें सवार करीब 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 3 महिलाओं समेत 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 24 घायलों का उपचार चल रहा है। इनमें से 9 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि कैंटर सवार सभी हरदोई-शाहजहांपुर के रहने वाले हैं और बकरीद मनाने के लिए घर जा रहे थे। 

कैंटर में सवार थे 37 लोग 
जानकारी के मुताबिक, ईसर कैंटर गन्नौर हरियाणा भट्टा से हरदोई (यूपी) जा रहा था, इस वाहन में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 37 लोग सवार थे। चालक ने वाहन को गांव रेवाड़ी रेवड़ा के पास पेरिफेरल हाईवे के किनारे बाईं तरफ खड़ा किया और पेशाब कर रहा था। बागपत की तरफ से आ रहे ट्रक ने सामने खड़े आयशर कैंटर को टक्कर मार दी, ईसर कैंटर में सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान इरसाद उम्र 20 वर्ष पुत्र ईश्वर, नजुमन उम्र 60 वर्ष पत्नी ईश्वर, सबीना उम्र 21 वर्ष पत्नी नौशाद, माया देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी महेंद्र सिंह के रूप में हुई है, सभी मृतक गांव मझला कुमरुआ थाना मझला जिला हरदोई के रहने वाले हैं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का संजय नगर और जीटीबी दिल्ली में इलाज चल रहा है, घायल खतरे से बाहर हैं। ये सभी भट्ठे पर काम करने वाले लोग हैं।

टक्कर लगने से कैंटर पलट गया
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर पलट गया। उसमें सवार लोग उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन बुलाई। इसके बाद कैंटर को सीधा किया गया। सभी घायलों को गाजियाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायलों को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया है। 

एक्सप्रेसवे पर 2 घंटे तक लगा जाम 
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर करीब 2 घंटे तक जाम लगा रहा। गाजियाबाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसी में करीब एक घंटा लग गया। इसके बाद क्रेन को बुलवाया गया और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क किनारे लगाया गया। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर तक जाम लग गया। इसके बाद यातायात सुचारू कराया गया है।

अन्य खबरें