डीएम गाजियाबाद ने दिए निर्देश : सभी कार्यालयों पर प्रात: 8 बजे हो ध्वजारोहण

गाजियाबाद | 1 महीना पहले | Dhiraj Dhillon

Tricity Today | कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह



Ghaziabad News : डीएम गाजियाबाइ इंद्र विक्रम सिंह ने निर्देश जारी किए हैं कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी कार्यालयों पर प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया जाए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शासनादेश से अवगत कराते हुए यह निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जनपद के नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत, ग्राम पंचायतों सहित अन्य ब्लॉकों एवं कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा और इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा।

शहीद स्थल पर केबिनेट मंत्री 11 बजे करेंगे ध्वजारोहण
जिला प्रशासन द्वारा 11 बजे मेरठ रोड पर मननधा के निकट शहीद स्थल ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केबिनेट कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ध्वजारोहण करेंगे और उसके बाद अपने कर कमलों से स्वतंत्रता सेनानियों/ परिजनों सहित अन्य गणमान्य को सम्मानित करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताएं कराई जायेंगी। जनपद में विभिन्न संगठनों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी। स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा अस्पतालों, कुष्ठ रोग आश्रम व कारागार में फल वितरण किया जायेगा।

अपने तिरंगे के बारे में जानें
जिलाधिकारी इंन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के रंग केसरिया, सफेद, हरा होना चाहिए इसके मध्य सफेद पट्टी में 24 तिल्लियां का नीले रंग का अशोक चक्र होना चाहिए। ध्यान रहे केसरिया रंग सबसे ऊपर और हरा रंग सबसे नीचे होता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज की लम्बाई व चौड़ाई का साइज  2:3 में होना चाहिए। ध्यान रहे कि झण्डा कहीं से भी गंदा, फटा या कट लगा हुआ नहीं होना चाहिए। सभी तिरंगा फहराने से पहले ऊपर दी गई जानकारी का अवश्य पालन करेंगे।

अन्य खबरें