गाजियाबाद में एक और लव जिहाद ! शादी के दो दिन बाद ही आयुष्मान फिर बना उस्मान, धर्म परिवर्तन नहीं किया तो तलाक,अब मारने की धमकी ​​​​​​

Tricity Today | Symbolic image



Ghaziabad News : गाजियाबाद के कौशांबी थानाक्षेत्र में रहकर एक हॉस्पिटल में रोगियों की सेवा करने वाली इस महिला की दास्तां किसी की भी रूह कंपा देने के लिए पर्याप्त है। केवल शादी करने के लिए उस्मान से आयुष्मान बना यह शख्स 18 साल पहले महिला के संपर्क में आया था। हरियाणा के मेवात क्षेत्र का उस्मान उसकी जिंदगी के लिए नासूर बन गया। उस्मान बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। महिला की उस्मान से एक बेटी है। पांच साल पहले वह महिला को तलाक देकर बेंगलुरु चला गया था लेकिन अब वह महिला और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने उस्मान समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

2006 में शुरू हुई थी कहानी
बेंगलुरु की एक कंपनी में एसोसिएट प्रोजेक्ट मैनेजर उस्मान से पीड़िता  की मुलाकात 2006 में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई, जो करीब आठ साल चली। इसी बीच उस्मान ने पीड़िता को शादी का प्रस्ताव दिया, पर महिला का परिवार गैर धर्म में शादी को राजी नहीं हुआ। लेकिन उस्मान ने पीड़िता का पीछा नहीं छोड़ा। उसने बोला कि शादी करने के लिए वह अपना धर्म त्याग सकता है। युवक ने अपना नाम बदलकर आयुष्मान रख लिया और हिंदू धर्म अपनाने की बात कहते हुए सभी मान्यताओं को सिर माथे रखने का वचन भी दिया।

2014 में हिंदू रीति रिवाज की शादी
उस्मान से आयुष्मान बनकर उसने पूरे हिंदू रीति रिवाज मानते हुए शादी की। शादी में उसके परिवार से कोई शरीक नहीं हुआ। कुछ दिनों तक वह अपनी पत्नी के साथ होटल में रहा और बाद में अपने घर ले गया। हालांकि इस बीच भी वह इस्लाम धर्म के मुताबिक आचरण करता रहा। उसने अपनी पत्नी को कहा कि मनः स्थिति बदलने में उसे थोड़ा समय लगेगा। उसने हिंदू रीति रिवाजोंं पर जीवन पर अमल करने की बात कई बार दोहराई।

घर जाने पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया
होटल के बाद वह पत्नी को अपने घर ले गया तो फिर एक बार उस्मान बन गया। उसने पत्नी पर भी जबरन धर्म परिवर्तन का दवाब बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि एक उर्दू में लिखे पेपर पर साइन कराने के लिए उस्मान ने पत्नी से मारपीट भी की और फिर परिवार के साथ एक धार्मिक स्थल पर ले गया। वहां एक मौलाना ने भी उर्दू में कुछ लिखे एक पेपर पर साइन कराए, धर्मांतरण को दवाब बनाया जाना जारी रखा गया।

हकीम के यहां गर्भपात कराया, बाद में हुई बेटी
इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोप है उस्मान एक हकीम के पास ले गया और दवाईयां खिलवाकर गर्भपात करा दिया। उसके बाद भी धर्म परिवर्तन के लिए पीड़िता पर अत्याचार जारी रहे, लेकिन पीड़िता उसके लिए तैयार नहीं हुई। ‌एक बार फिर गर्भवती होने पर सितंबर, 2019 में पीड़िता ने बेटी को जन्म दिया। उस्मान ने बेटी के संस्कार भी इस्लाम धर्म के मुताबिक करने का दवाब बनाया, लेकिन पीड़िता के न मानने पर उसने तलाक दे दिया और फिर बेंगलुरु चला गया। पीड़िता अपनी बेटी का पालन पोषण कर रही है।

अब दे रहा जान से मारने की धमकी
पीड़िता ने कौशांबी थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उस्मान अब उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उस्मान के दो भाइयों ने भी धोखे से हिंदू लड़कियों से शादी की और फिर जबरन उन्हें इस्लाम धर्म कबूल करवाया। मामले में एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, मामले में उस्मान समेत 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

अन्य खबरें