Ghaziabad News : कोर्ट में तांडव मचाने वाला तेंदुआ पकड़ा गया

Tricity Today | कोर्ट में तांडव मचाने वाला तेंदुआ पकड़ा गया



Ghaziabad News : जिला अदालत में बुधवार को तेंदुआ घुस आया था जिसने हड़कंप मचा कर रख दिया था, ये तेंदुआ करीब चार बजे जिला अदालत में घुसा और उसके बाद जो हाहाकार मचा के पूरी अदालत में शोर मच गया चारो तरफ चीख पुकार सुनाई देने लगी। रात पौने आठ बजे पुलिस और वन विभाग की मेहनत से तेंदुए को पकड़ लिया गया। 

तेंदुए ने मचाया आतंक 
तेंदुए ने 5 लोगों को घायल कर दिया था और लिफ्ट में जाकर छुप गया था। जब तेंदुआ पकड़ा गया तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली। अदालत की सीढि़यों के नीचे बैठे तेंदुए को पकडऩे के लिए मेरठ से रेस्क्यू टीम शाम को यहां आ गई थी। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए देर शाम करीब पौने आठ बजे पकड़ लिया। इस मामले को लेकर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी मनीष सिंह ने बताया कि अदालत में बुधवार शाम को तेंदुए के घुसने की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से शहर में फैल गई। अदालत के आसपास मौजूद लोगों में भय पैदा हो गया था।"

वन विभाग, पुलिस और नगर निगम ने साथ मिलकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
शाम छह बजे तक काफी लोग कोर्ट में मौजूद रहे। सब यही चाहते थे कि कैसे भी बस तेंदुआ पकड़ में आ जाए, और यहां से इसे ले जाया जाए। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग, नगर निगम और पुलिस की टीम मशक्कत करती रही। कई घंटे की मशक्कत के बाद पिंजरे में तेंदुए को कैद किया गया। कोर्ट के भूतल से लेकर द्वितीय तल तक जाल लगाया गया था। जो लोग कार्यालय आए, वह वहीं रुक गए।

जानिये क्या था मामला 
गाजियाबाद कोर्ट परिसर में बुधवार शाम एक तेंदुआ घुस गया। उसने पुरानी बिल्डिंग के पास दो वकील और जूता पॉलिश करने वाले समेत 5 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। जूता पॉलिश करने वाले युवक के कान पर झपट्टा मारा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

'पहले लगा के बंदरो का आतंक है'
जब तेंदुआ कचहरी की सीढ़ियों के नीचे तेंदुआ दिखा, तो कचहरी में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। बाहर के लोगो ने जब भीड़ को भागते देखा तो उनको लगा के शायद बंदरो का झुण्ड आ गया होगा क्यूंकि यहां बंदर बहुत है, लेकिन बाद में पता चला के तेंदुआ घुस गया है और अटैक कर रहा है। वकीलों और कोर्ट परिसर में मौजूद बाकी लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

4 घंटे की मशक्क्त और तेंदुआ गिरफ्त में  
तेंदुए के कोर्ट परिसर में घुसने के करीब आधे घंटे बाद वन विभाग की 12 सदस्यीय टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। टीम अपने साथ जाल और पिंजरा लेकर आई थी। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

अन्य खबरें