गाजियाबाद की रंगीन शाम : नमो भारत ट्रेन के स्टेशन पर लाइव म्यूजिक का आगाज, पहले दिन स्टूडेंट्स ने मचाया धमाल

गाजियाबाद | 3 महीना पहले | Dhiraj Dhillon

Tricity Today | आरआरटीएस गाजियाबाद स्टेशन पर प्रस्तुति देते आरकेजीआईटी के छात्र



Ghaziabad News : गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर "नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज" का शुक्रवार को आगाज हो गया। इस म्यूजिकल इवेंट की पहली शाम आरकेजीआईटी कॉलेज के म्यूजिक बैंड “ट्रेबल क्लेफ” के नाम रही। कॉलेज के स्टडेंट्स ने अपनी बेहतरीन परफोर्मेंश से आरआरटीएस गाजियाबाद स्टेशन पर दिलकश बना दिया। नमो भारत के यात्रियों ने आरआरटीएस की पहली रंगीन और आनंदमयी शाम का जमकर लुत्फ उठाया। 

पहली शाम हुई रॉक म्जूजिक के नाम
तय कार्यक्रम के मुताबिक सुरों-साज की बानगी का यह सिलसिला शाम 6 बजे गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन के गेट नंबर-चार के कॉनकोर्स लेवल पर शुरू हुआ। लाइव म्जूजिक फ्राइडेज की पहली शाम आठ स्टूडेंट्स के म्यूजिकल बैंड ने रॉक म्यूजिक की पेशकश की। इस मौके पर मौजूद संगीत के दीवानों ने जमकर लुत्फ उठाया। करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक देश भक्ति गीत की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

अब हर शुक्रवार सजेगी संगीत की शाम
अब हर शुक्रवार की शाम आरआरटीएस के यात्रियों के सफर को संगीत के अलग-अलग तरानों के साथ दिलचस्प और यादगार बनाने के लिए हर बार नए-नए कलाकार यहां तसरीफ लाते रहेंगे, इसकी पूरी व्यवस्था आरआरटीएस के ओर से निशुल्क की जा रही है। केवल नमो भारत के यात्री ही नहीं कोई व्यक्ति संगीतमय शाम का हमसफर बन सकता है। इसलिए कार्यक्रम अनपेड एरिया के करने की व्यवस्था की गई है।

अन्य खबरें