सलामन खान पर फायरिंग मामला : लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कैब बुक करने वाला गाजियाबाद से गिरफ्तार 

गाजियाबाद | 6 महीना पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | रोहित



Ghaziabad News : बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) के घर 17 अप्रैल की शाम फायरिंग की घटना हुई। जिसके बाद मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस लगातार इस घटना की छानबीन में लगी हुई है। लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। जहां अब इस मामले के तार गाजियाबाद से जुड़े मिले है।

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बुक हुई थी कैब
बता दें कि मुंबई पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है कि लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक कैब बुक की गई थी, जो सलमान खान के घर पर पहुंची थी। यह कैब गाजियाबाद के गोविंदपुरम के रोहित ने बुक की थी। कैब के चालक ने पुलिस को यह बात बताई। इसके बाद पुलिस गाजियाबाद पहुंची और रोहित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।

लॉरेंस बिश्नोई पर कड़ी कार्रवाई के लिए उठाया कदम
हालांकि, पूछताछ में यह बात पता चली की लॉरेंस बिश्नोई पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए रोहित ने यह कदम उठाया था। उसका लॉरेंस से कोई संबंध नहीं है। रोहित खुद सलमान खान का फैन है। उधर रोहित को हिरासत में लेने की जानकारी मिलने के बाद परिजन और परिचित कवि नगर थाने पहुंचे और उन्होंने रोहित को मुक्त करने के लिए काफी प्रयास किया। सलमान खान के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को कैब चालक के पहुंचने की जानकारी दी थी।

अन्य खबरें