BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की नामी सोसाइटी में 27वीं मंजिल से गिरी 2 साल की बच्ची, बालकनी में लटकी

Tricity Today | Symbolic Image



Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गौर सिटी-14 की एक हाई-राइज इमारत में 27वीं मंजिल से गिरी 5 वर्षीय बच्ची की जान बच गई। बच्ची 12वीं मंजिल की बालकनी में फंस गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

क्या है पूरा मामला 
थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गौर सिटी 14 में यह हादसा उस समय हुआ जब बच्ची अपने घर की बालकनी में खेल रही थी। किसी तरह बच्ची बालकनी से फिसल गई और नीचे की ओर गिरने लगी। उस दौरान बच्ची मां खाना बना रही थी। हालांकि, भाग्यवश वह 12वीं मंजिल की बालकनी में जा फंसी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बच्ची के परिजन उसको गोद में उठाकर लेकर जा रहे है। 

सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल
बच्ची को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत स्थिर है। इस घटना ने हाई-राइज इमारतों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने बालकनी में अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की मांग की है।

अन्य खबरें