Greater Noida West : आदर्श रामलीला समिति ने कराया भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने अपनी रचनाओं से किया मंत्रमुग्ध

ट्राई सिटी | कवि सम्मेलन में भाग लेते अतिथि



Greater Noida West News : आदर्श रामलीला समिति ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता के प्रयासों से एक शानदार काव्य कार्यक्रम का आयोजन पुराने हैबतपुर में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. दिनेश रघुवंशी ने की जबकि संचालन का कार्य पल्लवी त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसमें समिति के सदस्य और कवि शामिल हुए। डॉ. ज्योति राहुल उपाध्याय ने वाणी वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसने समस्त श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस विशेष आयोजन में कई प्रतिभाशाली कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। जिससे कार्यक्रम की शोभा बढ़ी।

कवियों ने अपने काव्यपाठ से खींचा श्रोताओं का ध्यान 
कवि ईशान देव ने अपने काव्यपाठ से श्रोताओं का ध्यान खींचा, जबकि कृपाल त्रिपाठी का हास्य-विनोद भी सराहा गया। एलेश अवस्थी आगरा ने धमाकेदार काव्य पाठ करके वातावरण में उत्साह का संचार कर दिया। डॉ. ज्योति ने अपने सुमधुर गीतों से सभी का मन मोह लिया। सहारनपुर से आए मोहित संगम ने ओजस्वी काव्य पाठ से सबको सम्मोहित किया। विनोद पांडेय ने हास्य के छंदों से कार्यक्रम में जीवंतता भरी। जो कार्यक्र में उपस्थित लोगों को खूब पसंद आया।

देशभक्ति की रचनाओं से श्रोताओं में भरा जोश 
कार्यक्रम में एपी सिंह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में देशभक्ति की रचनाएं प्रस्तुत कीं, जो श्रोताओं में जोश भर गईं। इसके बाद डॉ. दिनेश रघुवंशी ने अध्यक्षीय काव्यपाठ किया। जिसमें उन्होंने मुक्तक, गीत और रचनाएं प्रस्तुत कीं। उनका एक घंटे का काव्य पाठ उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर गया। कार्यक्रम में दर्शकों की उपस्थिति ने इसे और भी विशेष बना दिया। कार्यक्रम का समापन सभी कवियों की 5 घंटे की सार्थक कविता के साथ हुआ। समिति के अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता ने सभी कवियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के राजकुमार दुबे, पप्पू पाण्डेय, महेश लोधी, प्रमोद यादव, राजा भगेल, विजय कुमार, अनिल भंगेल, धर्मवीर शर्मा, अमरकंत झा, सचिन कुमार, शम्भूनाथ सिंह, मनोज दास, रंजन झा, मोहित पाल, परस राम, राम प्रसाद चौहान, परशुराम सिंह, रंजीत कनोजिया, रंजीत दास, राजेश विश्वकर्मा, अजय यादव समेत कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम में आए सभी श्रोताओं ने इस कार्यक्रम की सराहना की।

अन्य खबरें