ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट फंसने से बुरा हाल : हवेलिया वेलेंसिया सोसायटी में 30 मिनट तक चीखती रही महिला और रोता रहा बच्चा, Viral Video

Tricity Today | 30 मिनट रोता रहा बच्चा



Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट खराब होने और अटकने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां की सोसायटी हवेलिया वेलेंसिया से लिफ्ट में फंसने की खबर आई। जहां घरेलू सहायिका के साथ पार्क घूमने जा रहा मासूम बच्चा करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा। बच्चे का हाल रो-रोकर बहुत बुरा हो गया। वीडियो देख आप भी सहम जाएंगे।

क्या है पूरा मामला
मामला सोसायटी के i-टावर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक लिफ्ट की बिजली अचानक चली जाने से ये हादसा हुआ। लिफ्ट के अंदर महिला और मालिक का बच्चा दोनों ही बुरी तरह फंस गए। गर्मी ज्यादा होने की वजह से मासूम बच्चा बुरी तरह घबरा गया। महिला और बच्चा दोनों ही खुद को असहाय पाकर रोने लगे। किसी तरह मेंटनेंस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मेड और बच्चे को बाहर निकाला। इस घटना से बच्चा और महिला दोनों ही बुरी तरह डरे हुए हैं।

वीडियो हो रहा वायरल
लिफ्ट में अटकने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे लेकर लोग कई प्रतिक्रिया भी दे रहे है।
  लिफ्ट में फंसे हो तो क्या करें :
  1. लिफ्ट में फंसने पर घबराएं नहीं
  2. रोशनी का इंतजाम करें
  3. अनावश्यक रूप से बटन न दबाएं
  4. लिफ्ट के फोन का करें इस्तेमाल
  5. गार्ड से खुलवाएं लिफ्ट के गेट
  6. अपने आप न खोलें दरवाजे

अन्य खबरें