Greater Noida Breaking : बिसाडा कांड के आरोपी के साथ चांचली गांव पहुंचे थे 3 युवक, एक की गोली मारकर हत्या, एक घायल

Tricity Today | मौके पर पुलिस बल



Greater Noida : कोतवाली जेवर क्षेत्र के चाचली गांव में मंगलवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक पिंटू होमगार्ड था।

कोतवाली जेवर प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि बिसाहड़ा कांड का आरोपी हरिओम अपने साथी पिंटू और मोनू के साथ चांचली गांव में आया था। यहां पर इन लोगों की रिश्तेदारी थी। पुलिस के मुताबिक गांव में रहने वाले एक पक्ष से इन लोगों का पूर्व में मेरठ में दर्ज एक मुकदमें के चलते आपसी रंजिश चल रही थी। इसके चलते मंगलवार शाम को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। 

बताया जा रहा है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने होमगार्ड पिंटू की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि मोनू गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने पीड़ित मोनू के सिर में गंभीर चोट बताई है। जांच के बाद पता स्पष्ट हो सकेगा कि पिंटू के सिर में गोली मारी गई है अथवा नहीं। पुलिस फरार हत्या आरोपियों की तलाश कर रही है।

अन्य खबरें