ग्रेटर नोएडा में विधवा महिला का दुश्मन बना गांव का बदमाश : धोखे से अपने बैंक में ट्रांसफर करवाए 28 लाख रुपए, पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचा मामला

Google Photo | Symbolic Photo



Greater Noida News : यमुना प्राधिकरण से प्रभावित सलारपुर गांव में एक विधवा महिला को गांव के दबंग व्यक्ति ने ठगी का शिकार बनाया है। विधवा महिला के बैंक अकाउंट से अपने खाते में आरोपी ने 28 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए हैं। अब पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है। महिला ने पुलिस से इंसाफ मांगा है। 

34,37,280 रुपये बैंक खाते में थे
संतोष का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ सलालपुर गांव थाना दनकौर में रहती है। यमुना प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण के बदले उनके बैंक खाते में 34,37,280 रुपये ट्रांसफर किए थे। पीड़िता संतोष विधवा महिला है। वह बीते 17 अक्टूबर को बैंक खाते से पैसे निकलवाने के लिए गई। वहां पर पहले से सलारपुर गांव का निवासी ब्रह्मपाल मौजूद था। ब्रह्मपाल ने अनपढ़ और विधवा महिला का फायदा उठाया। 

इस तरीके से 28 लाख रुपये हड़पे
पीड़िता संतोष ने बताया कि ब्रह्मपाल ने पैसे निकलने वाले फॉर्म को उससे भरवारा। उस दौरान ब्रह्मपाल ने अपने बेटे रोहित के खाते में आरटीजीएस के फॉर्म का अंगूठा लगवा लिया। इस तरीके से धर्मपाल ने 28 लाख रुपए धोखे अपने बेटे के अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए और उससे बोला गया कि आज पैसे नहीं आएंगे। जब पीड़िता वापस अपने घर गई तो उसके फोन में पैसे कटने का मैसेज आया। उसने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को मैसेज दिखाई तो बताया कि उसके अकाउंट से 28 लाख रुपए कट गए हैं। 

पुलिस कमिश्नर को शिकायत भेजी
महिला का आरोप है कि उसके बाद वह आरोपी के घर गई। वहां पर आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि बदमाश उसकी अब हत्या करवा सकता है, इसलिए इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़िता ने डर की वजह से पुलिस कमिश्नर को शिकायत भेजी है।

अन्य खबरें