गौतमबुद्ध नगर के अजितेश भाटी ने MTV Hustle 4 में मचाया धमाल : गुर्जर समाज में खुशी की लहर

Tricity Today | अजितेश भाटी



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के मायचा गांव से एक और प्रतिभा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। गौतमबुद्ध नगर के होनहार युवा अजितेश भाटी का प्रतिष्ठित रैप रियलिटी शो MTV Hustle 4 में चयन हुआ है, जिससे पूरे गुर्जर समाज में गर्व और उत्साह का माहौल है।

MTV Hustle में मचाया बवाल 
मायचा गांव के मूल निवासी अजितेश भाटी के इस सफल चयन ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गुर्जर समाज को गौरवान्वित किया है। उनकी कड़ी मेहनत और असाधारण प्रतिभा ने समाज को एक नई पहचान दी है। MTV Hustle जैसे बड़े मंच पर पहुंचना उनकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

गौतमबुद्ध नगर के लिए गर्व का क्षण
अजितेश के फाइनल राउंड में पहुंचने की खबर के बाद से नोएडा-एनसीआर क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोग और समाज के सदस्य उनकी आगे की सफलता के लिए दुआएं कर रहे हैं। यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है। यह चयन न केवल अजितेश के लिए बल्कि पूरे गौतमबुद्ध नगर के लिए गर्व का क्षण है, जो स्थानीय प्रतिभाओं के विकास और उनकी सफलता का एक ज्वलंत उदाहरण बन गया है।

अन्य खबरें