Greater Noida News : भारत के गृह मंत्री अमित शाह आज गुरुवार को ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। अमित शाह दादरी विधानसभा के प्रत्याशी तेजपाल नागर के लिए घर-घर जाकर वोट मांगेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर तेजपाल नागर पर भरोसा जताते हुए दादरी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। तेजपाल नागर वर्तमान में विधायक विधानसभा चुनाव 2022 में दोबारा से विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं।
3:00 बजे आएंगे ग्रेटर नोएडा
अमित शाह का हेलीकॉप्टर गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में लैंड करेगा। जहां से अमित शाह सीधे तुगलपुर गांव जाएंगे। तुगलपुर गांव में अमित शाह घर-घर जाकर तेजपाल नागर के लिए वोट मांगने का काम करेंगे। तुगलपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई है। चारों तरफ कड़ी सुरखा है। हजारों की संख्या में पुलिस बल तुगलपुर में पहुंच गई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया डोर टू डोर कैंपेन
लगभग 2 सप्ताह पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दादरी विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला के समर्थन में डोर टू डोर कैंपेन करने पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री जगह-जगह जाकर लोगों से जनसंपर्क कर दीपक भाटी चोटीवाला के पक्ष में वोट डालने की अपील की। बिसरख गांव से उनका प्रचार शुरू हुआ, जिसके बाद दादरी विधानसभा के अनेकों गांव में जाकर लोगों से वार्ता की।