बड़ी कामयाबी : ग्रेटर नोएडा के अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 16 बंदूक के साथ दो गिरफ्तार

Google Image | symbolic Image



Greater Noida News : लोकसभा चुनाव से पहले ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह लोग शहर में लूटपाट और आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को हथियार सप्लाई करते थे।

कैसे हुआ खुलासा
 थाना ईकोटेक-1 के प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने जुबेर और मशील को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश थाना बीटा-2 क्षेत्र में हुई एक नेवी अधिकारी के घर में लूट के मामले में भी वांछित थे। इनके पास से पुलिस ने बने हुए 16 देसी तमंचे बरामद किए है। इनके पास से अधबने हुए तमंचे और तमंचे बनाने का उपकरण भी बरामद हुआ है। ये बदमाश एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में अवैध रूप से तमंचा बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। 

पंखिया गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं बदमाश
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये बदमाश तमंचा बनाने के बाद उन लोगों को अवैध हथियार सप्लाई करते हैं जो घरों में लूटपाट और चोरी की वारदातें करते हैं। दोनों बदमाश फतेहगढ़ और शाहजहांपुर जिले के गंगा नदी के कटरी में रहने वाले पंखिया गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।

अन्य खबरें