ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : सिरफिरे आशिक से डरी युवती ने उठाया खौफनाक कदम, परिजन बोले- मार डाला

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक से परेशान युवती ने अपनी जान देदी। इस मामले में पुलिस ने 15 दिन आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

जानिए पूरा मामला 
थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मृतक के पिता कमलेश सिंह निवासी पश्चिम बंगाल ने बताया कि 22 वर्षीय बेटी रोशनी अप्रैल 2024 से अपनी बहन निशा निवासी आदर्श कॉलोनी ग्राम कुलेसरा ग्रेटर नोएडा के साथ रह रही थी। जहां पर उसकी दोस्ती चंदन सिंह नाम के लड़के के साथ हो गई। बाद में चंदन सिंह उसकी बेटी रोशनी को परेशान करने लगा। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने 10 सितंबर को उसकी बेटी रोशनी ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि चंदन सिंह के उत्पीडऩ के चलते उसने आत्महत्या की है। घटना के बाद से आरोपी चंदन सिंह फरार चल रहा है। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें