ग्रेटर नोएडा में सफाई कर्मियों की हड़ताल : प्राधिकरण ने बुलाए 50 प्राइवेट कर्मचारी, अब जिम्मेदारों का एक्शन की तैयारी

Google Photo | Symbolic Photo



Greater Noida News : सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर की व्यवस्था चरमराई हुई है। इसी को ठीक करने के लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने एक प्लान तैयार किया है। ग्रेटर नोएडा शहर की साफ-सफाई करवाने वाले के लिए प्राधिकरण ने अतिरिक्त प्राइवेट कर्मचारी बुलाए हैं। यह कर्मचारी अस्थाई रूप से हैं, जो साफ-सफाई के मामले में शहर की व्यवस्था को ठीक करेंगे।

एक हफ्ते से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर
दरअसल, एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से चारों तरफ शहर में गंदगी ही गंदगी फैली हुई है। दिवाली से पहले सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए थे और अब दिवाली के बाद भी बुरा हाल है। सफाई व्यवस्था खराब होने की वजह से चारों तरफ कूड़ा पड़ा हुआ है। काफी स्थानों पर तो कई-कई दिनों से कूड़ा नहीं उठा। इसी व्यवस्था को ठीक करने के लिए अस्थाई तौर पर प्राधिकरण सफाई कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है। 

ठेकेदारों पर एक्शन की तैयारी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि जितने दिन शहर में सफाई नहीं हुई। उतने दिन का पैसा सफाई कर्मचारियों को नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा साफ-सफाई नहीं होने पर ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा। संबंधित अधिकारी से इसकी पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा निवासियों की शिकायत के आधार पर भी ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या है सफाई कर्मचारियों की मांग
आपको बता दें कि वेतन बढ़ाने को लेकर सफाई कर्मचारी पिछले एक हफ्तों से हड़ताल पर हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा अभी तक का वेतन सफाई कर्मचारियों के लिए दे दिया गया है। उसके बावजूद भी सफाई कर्मचारी काम पर नहीं लौटे। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनका वेतन अभी बढ़ाया जाए, लेकिन असल में कर्मचारी और ठेकेदार के बीच फरवरी 2024 में वेतन बढ़ाने को लेकर करार हुआ था।

अन्य खबरें