Greater Noida BREAKING : खेत में मिली महिला की लाश, मायके वालों ने कहा- पति ने मार डाला

Tricity Today | Greater Noida BREAKING



Greater Noida : थाना दादरी क्षेत्र के पल्ला गांव में रहने वाली एक महिला की लाश शुक्रवार की सुबह खेत में मिला है। करीब 2 दिन पहले महिला अपने पति से झगड़ा करके घर से निकल गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि पति ने उसकी हत्या की है।

गुरुवार सुबह की घटना
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 40 साल की आरती पत्नी निवासी ग्राम पल्ला करीब 2 दिन पूर्व अपने पति से झगड़ा करके घर से निकल गई थी। गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के पास खेत में मिला है। 

पुलिस जांच में जुटी
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर उसकी हत्या का शक जाहिर करते हुए आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है।

अन्य खबरें