ग्रेटर नोएडा सीईओ का दीपावली का तोहफा : परी चौक पर पब्लिक टॉयलेट तैयार, हजारों लोग रोज उठाएंगे लाभ

Tricity Todayc | CEO Ravi Kumar NG



Greater Noida News : दीपावली से पहले ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी ने शहर वासियों को एक अच्छा तोहफा दिया है। परी चौक पर पब्लिक टॉयलेट तैयार किया जा रहा है, इस पब्लिक टॉयलेट के बनने के बाद रोजाना हजारों लोगों को फायदा होगा। यह रवि कुमार एमजी की तरफ से एक तोहफा शहर वासियों को साबित होगा। 

शहर में काफी सारे पब्लिक टॉयलेट
ग्रेटर नोएडा शहर में काफी सारे पब्लिक टॉयलेट हैं। जिनकी सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की होती है। दीपावली से पहले शहर की व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। काफी सारे पब्लिक टॉयलेट पर काम चल रहा है। अब ग्रेटर नोएडा के प्रमुख स्थान परी चौक पर पब्लिक टॉयलेट तैयार किया जा रहा है।

रोजाना हजारों लोगों को फायदा होगा
सीईओ रवि कुमार एनजी का कहना है कि शहर को साफ-सुथरा बनाने पर काम किया जा रहा है। फिलहाल, परी चौक पर पब्लिक टॉयलेट बनाने का काम किया जा रहा है। यह दीपावली से पहले पूरा हो जाएगा और आम जनता के लिए ओपन हो जाएगा। रोजाना हजारों लोगों को इससे फायदा होगा।

अन्य खबरें