BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा की मोबाइल कंपनी में बड़ा हादसा, लोहे की रैक के नीचे दबे 3 कर्मचारी, 1 की मौत

Tricity Today | BIG BREAKING



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में एक मोबाइल कंपनी के वेयरहाउस में लोहे की रैक गिरने से 3 कर्मचारी उसके नीचे दब गए। हादसे में 1 कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ऐसे हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अच्छेजा में एयरटेल मोबाइल कंपनी का वेयरहाउस है। सोमवार रात वेयरहाउस में लोहे की भारी भरकम रैक गिरने से 3 कर्मचारी उसके नीचे दब गए। इससे वहां हड़कंप मच गया। हादसे के बाद कर्मचारियों द्वारा उन्हें निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 1 कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मनीष निवासी खटाना धीरखेडा थाना जारचा ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
मृतक मनीष के परिजनों ने घटना की शिकायत थाना बादलपुर पुलिस से की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें