Greater Noida : नारी प्रगति फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, लोगों से की यह अपील

Tricity Today | कंबल वितरित



Greater Noida News : पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। ऐसे में नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने एक कदम उठाया है। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन द्वारा असहाय और वृद्ध लोगों को कंबल वितरित किए जा रहे है। फाउंडेशन के सभी लोग इसमें मदद का हाथ बढ़ा रहे है।

नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने बताया कि उन्होंने कंबल वितरित करने का उठाया गया है। उनकी टीम के द्वारा जरूरतमंद लोगों को कम्बल बांटे जा रहे है। नोएडा में ऐसे कई स्थान हैं, जहां पर लोग सड़क किनारे सोते मिलते है। ऐसे लोगों को हमारी टीम मदद करती हैं। उन्होंने इसमें शहर वासियों से भी जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की है। 

मीनाक्षी ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े, सामान्य कपड़े और कंबल वितरित करने का अभियान चल रहा हैं। इसमें काफी लोग भी मदद का हाथ बढ़ा रहे है। इसके साथ हमारी टीम सभी को मास्क लगाने और कोरोना से खुद को बचाने के लिए जागरूक किया है। इस मौके पर एनके गुप्ता, सौरभ त्यागी, गिरिराज बहेड़िया, अलका वर्मा, सुप्रिया पाठक, वनिता सोपोरी और सुप्रिया पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरें