नोएडा डीएम मनीष कुमार की शानदार पहल : कारगिल विजय दिवस पर 26 शहीदों के परिजनों को दिया सम्मान, बहादुरी देखने आए रशियन नागरिक

Tricity Today | 26 शहीदों के परिजनों को दिया सम्मान



Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिले में रहने वाले सैनिकों के साथ मिलकर एक शानदार पहल की है। गौतमबुद्ध नगर अब तक का इकलौता जिला बन गया है, जहां कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर 26 शहीदों के परिजनों और जवानों को सम्मानित किया गया, जिसमें पांच महिलाएं भी शामिल थीं जिनके पति ने भारत के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। इस कार्यक्रम के दौरान रूस के दो नागरिक भी उपस्थित थे। करनाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ये नागरिक भारतीय सैनिकों की बहादुरी को देखने और उनका सम्मान करने के लिए यहां आए थे। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और सभी सैनिकों ने उनका गर्मजोशी से रशियन नागरिकों का स्वागत किया।

कारगिल विजय दिवस पर विशेष कार्यक्रम
इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और करनाल शैलेंद्र सिंह के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों को आमंत्रित किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिले के सैनिकों और उनके परिवारों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

शहीदों के परिवारों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान 26 शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया, जिसमें पांच महिलाएं भी शामिल थीं। ये महिलाएं वे हैं, जिनके पति ने देश की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और करनाल शैलेंद्र सिंह ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उनकी वीरता और त्याग को सलाम किया।

जिलाधिकारी की बड़ी घोषणा
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इस अवसर पर कहा, "शहीदों के परिवारों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उनकी वीरता और त्याग के कारण ही हम आज सुरक्षित हैं। यह पहल हमारे जिले के सभी नागरिकों के लिए गर्व का विषय है।आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे। इसी के साथ कलेक्ट्रेट में सैनिकों के लिए कुछ जमीन दी जाएगी, जहां पर उनसे जुड़े कार्य होंगे।"

सैनिकों और उनके परिवारों का समर्थन
गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की इस पहल ने शहीदों के परिवारों को न केवल सम्मानित किया बल्कि उनके प्रति समाज की संवेदनशीलता और समर्थन को भी प्रकट किया। इस आयोजन ने जिले में सैनिकों और उनके परिवारों के बीच एक सकारात्मक संदेश फैलाया है और उनके योगदान की सराहना की है। इस कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया है कि गौतमबुद्ध नगर जिला न केवल शहीदों की वीरता को सम्मान देता है, बल्कि उनके परिवारों की कठिनाइयों और त्याग को भी समझता है। साथ में उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

अन्य खबरें