Greater Noida West : देविका गोल्ड होम्ज सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया हंगामा, इन समस्याओं का मांगा समाधान

Tricity Today | निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया हंगामा



Greater Noida West : नोएडा एक्सटेंशन में आए दिन लोग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हंगामा करते हुए दिखाई देते हैं। बीते रविवार को नोएडा एक्सटेंशन में स्थित देविका गोल्ड होम्ज हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों ने अपनी मांगों और बिल्डर की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया है। निवासियों ने बिल्डर की नीतियों के खिलाफ मौन यात्रा निकाली। जिसमें काफी संख्या में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग लोगों ने भी हिस्सा लिया।

"नहीं चलेगी बिल्डर की मनमानी"
निवासियों का आरोप है कि देविका बिल्डर प्रबंधन अड़ियल रवैया का है। वह अपना काम ढंग से नहीं करते हैं। हर बार घर खरीदार को किसी भी शिकायत के लिए काफी दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। आरोप है कि देविका बिल्डर लोगों की मदद के बजाय उनके हाल पर ही छोड़ देता है। इसको लेकर निवासियों ने अब अपना आक्रोश दिखाया है। इस मौन आक्रोश यात्रा के सहारे निवासियों ने अपनी बात बिल्डर प्रबंधन के कानों तक पहुंचाने का काम किया है। जिसमें मुख्य मुद्दे अधूरे पड़े काम, रजिस्ट्री और सोसाइटी में रखरखाव की व्यवस्था को लेकर है। 

प्रदर्शन में यह लोग शामिल हुए
इस मौके पर निवासियों ने अपनी राय रखी। देविका गोल्ड होम्ज बायर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन रज्जन तिवारी, अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष आदित्य कुमार, पंकज सिंह, विवेक कुमार, शशि शेखर, भूपेंद्र कुमार, अर्पित, मृत्युंजय कुमार, मंजेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह आनंद सिंह, सतेंद्र मिश्रा, शंभू राय, अंशुमन यादव, अखिल अधिकारी, एडवोकेट रेखा शर्मा और रश्मि मिश्रा आदि इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

अन्य खबरें