खास खबर : सिंगापुर की तरह चमकेंगी यमुना सिटी की सड़कें, शहर पर यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का होगा यह असर

Tricity Today | डाॅ.अरुणवीर सिंह



Greater Noida : यमुना सिटी की सभी सड़कें सिंगापुर की सड़कों की  तरह चमचमाती हुई दिखाई देंगी। यमुना अथाॅरिटी (Yamuna Authority) के सीईओ डाॅ.अरुणवीर सिंह (Dr.Arunvir Singh IAS) ने यमुना सिटी में बनी सभी नई और पूरानी सड़कों की फिर से रि-सफरेशिंग करवाने के आदेश प्राॅजेक्ट विभाग को दिए हैं। उन्होंने आदेश दिया कि सभी सेक्टरों की सड़कें आने वाले 4 महीने में एकदम चमचमाती हुए दिखाई देनी चाहिए। सभी सड़कों के किनारे पर साइनेज बोर्ड भी लिखे होने चाहिए। जिससे आवंटी और निवेशक शहर में भ्रमण के लिए पहुंचें तो उन्हें सड़कें चमचमाती हुई मिलें।

सीईओ डाॅ.अरुणवीर सिंह मातहत अफसरों को आदेश दिया है कि सड़कों पर साइनेज बोर्ड लगे दिखाई दें। जिससे पता लगे कि यह कौन सी रोड है और किस सेक्टर की रोड है। यमुना अथाॅरिटी को 'यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' में 80 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य मिला है। यमुना अथाॅरिटी में देशी और विदेशी निवेश एक लाख करोड़ रुपये से ऊपर तक पहुंच गया है। अपैरल पार्क, टाॅय पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, फिल्म सिटी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई अहम प्रोजेक्ट यमुना सिटी में हैं। उन्होंने बताया कि यमुना सिटी में जो रोड पहले से बनी हुई थीं, उन पर घास जम गई है। क्योंकि अभी तक रोड पर कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट के बाद यमुना सिटी में निवेशक भ्रमण करने आएंगे। इसलिए सभी सड़कों की एक बार फिर से रि-सफरेशिंग करने के आदेश प्राॅजेक्ट विभाग को दिए हैं। उन्होंने बताया कि यमुना सिटी की सभी सड़कें बरसात से पहले चमचमा जाएंगी। इस काम के लिए प्राॅजेक्ट विभाग को चार महीने का समय दिया गया है।

अन्य खबरें