BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में लाश मिलने का सिलसिला जारी, आतिशबाजी करने वाले व्यक्ति का शव बरामद

Tricity Today | Symbolic Photo



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में लाश मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की देर शाम को भी ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी इलाके में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। यह व्यक्ति ग्रेटर नोएडा से 18 जनवरी को गायब हो गया था। जिसके बाद उसका शव आज शुक्रवार की देर शाम को यमुना सिटी के पास मिला है। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

18 जनवरी को हुआ लापता
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि बीते 22 जनवरी 2022 को सोनू नामक एक युवक ने रबूपुरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था कि उनके पिता अचानक 18 जनवरी 2022 को घर से लापता हो गए। उनके पिता बिट्टू उर्फ रमजानी बिना बताए गए थे चले गए और वापस नहीं लौटे। इस मामले में रबूपुरा कोतवाली ने मुकदमे दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। रबूपुरा कोतवाली में बिट्टू के लापता होने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

गौर यमुना सिटी के पास मिला शव
पंकज कुमार ने बताया कि आज शुक्रवार की देर शाम को आयुष पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इस घटना की जानकारी पेट्रोल पंप के मालिक ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करने का प्रयास किया। जांच में पता चला है कि गौर यमुना सिटी के गेट नंबर एक के पास मिले व्यक्ति की पहचान बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। अभी तक की जांच में मृतक बिट्टू के शव पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।

10 दिनों में 5 से अधिक शव मिले
आपको बता दें कि रोजाना गौतमबुद्ध नगर जनपद में लोगों की लाश बरामद हो रही है। गुरुवार को भी एक महिला का शव दनकौर थाना क्षेत्र में बरामद हुआ था। उस महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इसके अलावा 26 जनवरी को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गला दबाकर हत्या की गई। जांच के मुताबिक बीते 10 दिनों में अभी तक 2 महिला समेत 5 लोगों से अधिक शव बरामद हो चुके हैं।

अन्य खबरें