जरूरी खबर : यमुना एक्सप्रेसवे पर इस रफ्तार से तेज चलाई गाड़ी तो कटेगा चालान, 99 मिनट में पार करना होगा पूरा एक्सप्रेसवे

Tricity Today | यमुना एक्सप्रेसवे



Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर 15 दिसंबर के आसपास कोहरे का प्रकोप बढ़ जाता है। इसके चलते दृश्यता कम हो जाती है। यही कारण है कि हादसों की संख्या में इजाफा हो जाता है। इसको देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा कम कर दी है। हल्के वाहनों के लिए अभी गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसको घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। जबकि भारी वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ सकेंगे। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। 

वाहनों की गति निर्धारित
मिली जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से वाहनों की रफ्तार कम हो जाएगी। हल्के वाहन 100 के बजाय 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल सकेंगे। इससे अधिक तेज गति से चलने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा। यह निर्णय 15 फरवरी तक लिया गया है। यह फैसला सड़क हादसों को रोकने के लिए गया है।

समय भी निर्धारित
यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहन सामान्य दिनों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर कर सकते हैं। भारी वाहनों की अधिकतम रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए। अब नई व्यवस्था के तहत कार जैसे हल्के वाहनों को 165 किलोमीटर का यह सफर कम से कम 99 मिनट में पूरा करना पड़ेगा। भारी वहां 124 मिनट (दो घंटे और चार मिनट) में पूरा करेंगे। 

ऑनलाइन कटेगा चालान
सड़क अच्छी होने के कारण लोग फर्राटा भरते हैं। अभी यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन दो टोल के बीच की दूरी के आधार पर वाहनों का चालान करता है। यानी उस दूरी को तय से अधिक रफ्तार में तय करते हैं तो चालान कट जाता है। यह चालान ऑनलाइन होता है।

अन्य खबरें