ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : गांजा तस्करी की गैंगवार में युवक की हत्या, सात दिन से गायब था, मथुरा में मिली लाश

Tricity Today | Symbolic images



Greater Noida : सूरजपुर कस्बे के एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक की लाश मथुरा में मिली है। पुलिस पांच दिनों से शव की तलाश कर रही थी। चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह व्यक्ति पिछले करीब सात दिनों से लापता था, जिसकी शिकायत सूरजपुर कोतवाली में दी गई थी। अब उसकी हत्या कर दी गई है। सूरजपुर कस्बे से मिली जानकारी के मुताबिक यह हत्या गांजा तस्करी के कारण की गई है। पूरे इलाक़े में तीन गैंग गांजा तस्करी कर रहे हैं। इनमें से एक गैंग से यह युवक जुड़ा हुआ था।

क्या है पूरा मामला
सूरजपुरा के रहने वाले दीपक पुत्र मामचंद की हत्या कर दी गई है। उसकी हत्या करके लाश नहर में फेंक दी गई। पांच दिन पहले परिवार ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दीपक की तलाश शुरू की। परिवार के लोगों ने चार-पांच लोगों पर शक ज़ाहिर किया। पुलिस ने चार हत्यारोपियों को पकड़ा और पूछताछ की। अब गुरुवार को दीपक की लाश मथुरा में मिली है। हत्यारोपियों ने बताया कि दीपक का मर्डर कर दिया गया है। लाश नहर में फेंक दी गई। पुलिस ने नहर का पानी रोककर लाश बरामद की है।

गांजा तस्करी के कारण हुई हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक कई गैंग सूरजपुर और आसपास के इलाकों में गांजा सप्लाई कर रहे हैं। सूरजपुर और आसपास के क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने वाले अन्य गैंग से दीपक का विवाद चल रहा था। इसी के चलते इसकी हत्या कर दी गई। मथुरा में लाश मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। दीपक पुत्र मामचंद सूरजपुर कस्बे का मूल निवासी था। बताया जा रहा है कि दीपक काफी समय से सूरजपुर और आसपास के इलाकों में गांजा की तस्करी करने वाले गैंग से जुड़ा था। सूरजपुर क्षेत्र में गांजा तस्करी करने वाले तीन गैंग हैं। जिसमें से एक गैंग से दीपक जुड़ा था। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गांजा सप्लाई करने को लेकर पिछले काफी समय से तीनों गैंग के बीच विवाद चल रहा था। इसी गैंगवार में दीपक की हत्या कर दी गई है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतज़ार किया जा रहा है।

अन्य खबरें