हापुड़ में साइबर अपराधियों का नया खेल : महिला को झांसे में लेकर 9.33 लाख रुपये बैंक से निकाले, अब पुलिस से मांगी मदद

हापुड़ | 4 दिन पहले | Shahrukh Khan

Google Image | Symbolic Image



Hapur News : चेक का स्टेटस बताने के नाम साइबर ठगों ने शहर के एक मोहल्ले की महिला से 9.33 लाख रुपये ठग लिए है। महिला ने सोशल मीडिया के जरिए बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का नंबर पता कर उसपर पर कॉल की थी, जिसके बाद वह साइबर ठगी का शिकार बन गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कैसे हुई पुरी घटना 
नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित मोहल्ला रामगंज की रेखा अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 16 अप्रैल 2024 को उन्होंने जिला गाजियाबाद स्थित इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) एक चेक जमा किया था। उसके बाद 20 अप्रैल 2024 को चेक का स्टेटस जानने के लिए पीड़िता ने Google के जरिए बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के नंबर के बारे में जानकारी ली। नंबर मिलने के बाद उस पर पीड़ित ने कॉल की। कॉल रिसीव करने पर साइबर अपराधी ने महिला की मदद करने की बात कही। आरोपी ने महिला को बताया कि अभी उनके चेक का स्टेटस की जानकारी नहीं की जा सकती। आपके पास बैंक से कॉल आएगी और कर्मचारी चेक के स्टेटस की जानकारी दे देंगे। 

अज्ञात नंबर से आई कॉल 
22 अप्रैल को पीड़िता के पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल पर बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का कर्मचारी बताकर महिला को भरोसे में ले लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को एक लिंक भेजने की बात कही। लिंक खोलकर उसपर बैंक संबंधी जानकारी भरने के लिए कहा।इसके बाद आरोपी ने महिला को लिंक भेज दिया। लिंक खोलकर पीड़िता बैंक खाता, डेबिट कार्ड नंबर सहित अन्य बैंक संबंध जानकारी उसमें भर दी। इसके कुछ देर बाद पीड़िता और उनके बेटे के ज्वाइंट बैंक खाते से 9.33 लाख रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए। 

पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
मामले की जानकारी पर पीड़िता को साइबर ठगी का पता चल सका। इसके बाद पीड़िता ने बैंक अधिकारियों को सूचित कर खाता सीज कराया और थाना साइबर क्राइम में तहरीर दी। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि महिला से बातचीत के दौरान आरोपित नाम सद्दाम अंसारी और हुसैन बता रहे थे। दोनों नामजद आरोपितों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।

अन्य खबरें