हापुड़ में हाईवे पर चलता ऑटो पलटा : अचानक पहिया निकलने के कारण हुआ हादसा, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

हापुड़ | 3 दिन पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | हापुड़ में हाईवे पर चलता ऑटो पलटा



Hapur News : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के पुराने हाईवे पर एक चलते ऑटो का पहिया निकलने से हादसा हो गया और ऑटो डिवाइडर से जा टकराया। इस दौरान चीख-पुकार मच गई और इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

क्या है पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार मामला रविवार का है। एक ऑटो बाबूगढ़ से सिंभावली की ओर जा रहा था। जैसे ही थ्री व्हीलर अटूटा पुलिया के पास पहुंचा। तो ऑटो का पहिया अचानक निकल गया। जिसके चलते ऑटो डिवाइडर से जा टकराया। ऑटो में सवार सात सवारियां इस दौरान घायल हो गई। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया ऑटो चालक हरिओम ऑटो में सवारियां लेकर सिंभावली शुगर मिल की ओर जा रहा था। पुराने हाईवे पर स्थित अटूटा पुलिया के पास पहुंचते ही ऑटो का पहिया अचानक निकल गया जिसके चलते ऑटो डिवाइडर से जा टकराया। ऑटो में सवार 7 सवारियां इस दौरान घायल हो गई जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया।

ये हुए हादसे का शिकार 
सड़क हादसे के दौरान 50 वर्षीय सितारा, 22 वर्षीय मंताशा, 22 वर्षीय नरगिस, 55 वर्षीय इस्पेकार, 11 वर्षीय अलीशा, 8 वर्षीय अलीबा  निवासी रासुपुरा थाना सिंभावली और 50 वर्षीय शकुंतला निवासी बछलौता घायल हो गए जिनका इलाज जारी है।

अन्य खबरें