अमर बलिदानी भगत सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि : पूर्व सांसद बोले, भारत की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया

हापुड़ | 1 दिन पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | अमर बलिदानी भगत सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि



Hapur News : मां भारती के वीर सपूत अमर बलिदानी भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

क्या बोले पूर्व सांसद?
मेरठ-हापुड़ लोकसभा से पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि 28 सितंबर 1907 को लायलपुर में जन्मे शहीद भगत सिंह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया और उन्होंने कहा कि वह एक क्रांतिकारी थे। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और भारत को स्वतंत्र करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। शहीद भगत सिंह ने अपनी शिक्षा लाहौर में प्राप्त की। जहां उन्होंने क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लेना शुरू किया। उन्होंने 'स्टडी सर्कल' नामक एक समूह की स्थापना की। जो भारतीय युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के लिए प्रेरित करता था।

क्या बोले सदर?
वहीं सदर विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने कई क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लिया। जिनमें असेंबली बम कांड और लाहौर के पुलिस अधीक्षक जॉन पी. सैंडर्स की हत्या शामिल हैं। उन्होंने कहा 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फाँसी पर लटका दिया गया। उनकी शहादत ने भारतीय युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अमर कर दिया।

ये रहे मौजूद
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा, राजीव अग्रवाल, हापुड़ देहात मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण तोमर, प्रवीण पाठक, रहीश अहमद घुंघराला, सचिन सिरोही, वैभव त्यागी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें