हापुड़ में चोरों के हौसले बुलंद : ब्रजनाथपुर शुगर मिल के गोदाम से चीनी के 37 कट्टे चोरी, ऐसे हुई जानकारी

हापुड़ | 5 घंटा पहले | Shahrukh Khan

Google image | हापुड़ में चोरों के हौसले बुलंद



Hapur News : थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित ब्रजनाथपुर शुगर मिल के गोदाम से करीब 72 हजार रुपए से अधिक की कीमत के चीनी के 37 कट्टे चोरी कर लिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। मामले में मिल के अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
ब्रजनाथपुर शुगर मिल के सुरक्षा अधिकारी धर्मपाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि मिल के कच्चा गोदाम संख्या 6 में चीनी के कट्टे रखे हुए हैं। 23 सितंबर को चीनी लदान के लिए अंकित शर्मा ने गोदाम खुलवाया था। गोदाम के पिछले हिस्से से रोशनी आने पर कर्मचारियों को कुछ शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने सूचना प्रबंधक सेल्स एवं गोदाम इरफान अली को दी, जिसके बाद वह भी मौके पर आ गए। मौके की छानबीन के दौरान पता चला कि चीनी के कट्टों की पहली लाइन से करीब 72 हजार रुपये से अधिक के 37 चोरी के कट्टे चोरी किए गए हैं। काफी छानबीन के बाद भी चोरों का पता नहीं चल सका तो पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस का बयान
थाना हाफिजपुर प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि घटनास्थल की छानबीन कर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें