हापुड़ में भाजपाइयों का प्रदर्शन : राहुल गांधी का पुतला फूंकने को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस की नोकझोंक

हापुड़ | 23 घंटा पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | हापुड़ में भाजपाइयों का प्रदर्शन



Hapur News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी टिप्पणी किए जाने लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंकने के लिए नारेबाजी करते हुए आग लगाने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने पुतला छीन लिया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में नोकझोंक हुई।

अपमानित करने का आरोप
सांसद डॉ. भोला सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। डॉ. भोला सिंह ने कांग्रेस पर दलित समाज के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा राहुल गांधी को दलित समाज और देश से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि उन्होंने अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को संविधान की दुहाई देकर भ्रमित किया और विदेशों में आरक्षण समाप्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा से दलितों के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस के शासनकाल में अनुसूचित जाति और जन-जातियों को गुमराह किया गया और संविधान का अपमान किया गया।

जमकर हुई नोकझोंक
इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की कथनी और करनी के अंतर को भाजपा पूरे देश में पहुंचाएगी। वहीं भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होकर अतरपुरा चौपला पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले में आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन तभी कुछ पुलिसकर्मी पुतला छीनकर ले गए। इसके बाद पुलिस कर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओ में जमकर नोकझोंक हुई। लेकिन जैसे तैसे मामले को शांत किया गया।

ये रहे मौजूद
इस दौरान विधायक विजयपाल आढ़ती, एससी मोर्चे के जिला अध्यक्ष सुमित पार्चा, एससी मोर्चे के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव रुडकीवाल, जिला महामंत्री मोहन सिंह, मनोज वाल्मीकि समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें