Tricity Today | हापुड़ में सेब खाने से मासूम की मौत
HapurNews : थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में सेब का टुकड़ा गले में अटकने से एक वर्षीय मासूम की तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन मासूम मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्याहैपूरामामला
गांव बहादुरगढ़ के रहने वाले कन्हैया का एक वर्षीय बेटा निधांश घर पर खेल रहा था। इसी दौरान उसकी मां ने सेब का एक छोटा सा टुकड़ा काटकर उसे खिलाने लगी। इस दौरान अचानक सेब का टुकड़ा मासूम के गले में अटक गया, जिस कारण बच्चे ने रोना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। ये देखकर मां ने शोर मचाया, तो अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तुरंत ही बच्चे को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। लेकिन उपचार से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
पुलिसकाबयान
बच्चे की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। डीएसपी वरुण मिश्र ने बताया कि पुलिस को मामले जानकारी नही है।