Yogi Adityanath Ministry 2.0 : अपनी पुलिसगिरी से अपराधियों के छक्के छुड़ाने वाले आईपीएस असीम अरुण बने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योगी आदित्यनाथ ने जताया विश्वास

लखनऊ | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | आईपीएस असीम अरुण



Lucknow News : अपनी पुलिसगिरी से अपराधियों के छक्के छुड़ाने वाले असीम अरुण को भी योगी आदित्यनाथ ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया है। असीम अरुण आईपीएस अफसर है। यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वह नौकरी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। असीम अरुण को कन्नौज सीट से टिकट मिला और उन्होंने बेहतर जीत हासिल की। जब असीम अरुण भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे तो चर्चा तेज हो गई थी कि उनको योगी आदित्यनाथ कोई बड़ा पद देने वाले हैं, योगी आदित्यनाथ ने अब उनको उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बना दिया है।

1994 बैच के आईपीएस अधिकारी
असीम अरुण मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी के भाई हैं। उनके पिता श्रीराम अरुण यूपी के डीजीपी रह चुके हैं। असीम अरुण 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। पिछले साल मार्च में उन्होंने कानपुर पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाली ली थी। इससे पहले असीम अरुण एटीएस चीफ के पद पर नियुक्त थे। उनका जन्म 3 अक्टूबर 1970 को बदायूं में हुआ। वहीं, वह वीआरएस लेकर यूपी की राजनीति में उतरे हैं। हालांकि चुनाव के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन पर जमकर हमला किया था।

अन्य खबरें