दिल में देश की भावना जगाएगा 'हर घर तिरंगा' अभियान : यूपी में योगी सरकार फहराएगी 4.75 करोड़ से अधिक तिरंगे 

लखनऊ | 1 महीना पहले | Jyoti Karki

Google Image | Symbolic Image



Lucknow News : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार 'हर घर तिरंगा' अभियान का आयोजन करने जा रही है। इस अभियान के माध्यम से सरकार हर नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में यूपी की योगी सरकार  4.75 करोड़ से अधिक तिरंगे फेहराने वाली है। इस बार सरकार ने पिछले साल की तुलना में 5-10% अधिक तिरंगे फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

हर घर तिरंगा' अभियान में लक्ष्य 
साल 2023 में प्रदेश में 4.5 करोड़ तिरंगे फहराए गए थे, जबकि इस बार यह लक्ष्य 4.75 करोड़ तिरंगे तक बढ़ा दिया गया है। इस लक्ष्य के अनुरूप सभी जनपदों के लिए भी अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में 4 करोड़ घरों और 30 लाख प्रतिष्ठानों समेत कुल 4.30 करोड़ स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। आमजन को अपने घरों, कार्यालयों, वाणिज्यिक-औद्योगिक प्रतिष्ठानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सेल्फी लेकर लोग करेंगे सेलिब्रेट 
इस दौरान लोगों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर 'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। विभिन्न संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से झंडों का वितरण व निर्माण भी कराया जाएगा।अभियान के दौरान झंडा संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। आधा झुका, फटा या कटा झंडा लगाना निषिद्ध होगा। 13-15 अगस्त के बाद निजी और सार्वजनिक स्थानों से झंडों को आदर भाव से उतारकर सुरक्षित रखा जाएगा।

अन्य खबरें