यूपी में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, विधायक अदिति सिंह और राकेश सिंह की सदस्यता समाप्त नहीं होगी

Tricity Today | अदिति सिंह और राकेश सिंह



उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस ने रायबरेली की विधायक अदिति सिंह की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा के स्पीकर हृदय नारायण दीक्षित के समक्ष याचिका दायर की थी। विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया है। स्पीकर का कहना है कि अदिति सिंह की सदस्यता समाप्त करने का पार्टी के पास कोई पर्याप्त आधार उपलब्ध नहीं है।

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और राकेश सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की याचिका को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने खारिज कर दिया है। साक्ष्यों के अभाव में कांग्रेस की यह याचिका खारिज की गई है। रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह और हरचंदपुर सीट से विधायक राकेश सिंह के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत सदस्यता खत्म करने के लिए कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने यह याचिकाएं दायर की थीं।

याचिकाएं खारिज होने के बाद अदिति सिंह और राकेश सिंह कांग्रेस के विधायक बने रहेंगे। अदिति और राकेश कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से विधायक हैं। कांग्रेस से विधायक बनने के बाद दोनों ने पार्टी से बगावत कर रहे हैं। दोनों योगी सरकार के करीबी हैं। ये दोनों कांग्रेस के विधायक हैं। अदिति सिंह ने हाल ही में प्रियंका गांधी पर हमला बोला था।

प्रियंका गांधी ने प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए 1000 बसें उपलब्ध करवाने की पेशकश की थी। जिसके बाद शुरू हुई राजनीति बवाल में बदल गई थी। इस मामले को लेकर अदिति सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को ओछी राजनीति करने के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

अन्य खबरें